जौनपुर : पप्पू मौर्य, दिलीप राय बलवानी समेत 40 के नामांकन पत्र अस्वीकृत

जौनपुर : पप्पू मौर्य, दिलीप राय बलवानी समेत 40 के नामांकन पत्र अस्वीकृत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                विधानसभा 364 बदलापुर से अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से इंद्रजीत, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम प्रकाश, राजेश, कृपाशंकर सी पांडेय, हरी प्रसाद शुक्ला, अनीता शर्मा, संतोष कुमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। वहीं विधानसभा 365 शाहगंज से गांधी एकता पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल पार्टी से जावेद अख्तर, स्वच्छ स्वस्थ्य स्वावलंबीजन पार्टी से प्रमोद कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी ऐतशाम अहमद, राजेश, राम तीरथ, सुरेंद्र कुमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।

इसी प्रकार विधानसभा 366 जौनपुर से समाजवादी पार्टी से तेज बहादुर मौर्य निर्दलीय, मन्नालाल, अंबिका प्रसाद सोनकर, राजीव कुमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। 367 मल्हनी विधानसभा से शिवसेना से आशीष कुमार, पचासी परिवर्तन समाज पार्टी से भारत राम, राइट टू रिकॉल पार्टी से रामसकल, विश्व शांति पार्टी से शीतला प्रसाद यादव का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। 368 मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के राकेश कुमार पटेल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जयप्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी के लाल जी, समाजवादी पार्टी के दिलीप राय बलवानी, निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता देवी का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।

369 मछलीशहर विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस मुकंदी लाल गौतम का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। 370 मड़ियाहूं विधानसभा से शोषित संदेश पार्टी की उषा, भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशी भानु प्रकाश, राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।371 जफराबाद विधानसभा से राष्ट्रीय समाज पक्ष के अखिलेश पाल, भारतीय उत्तम सेना के योगेश ओझा, विकासशील इंसान पार्टी के धीरज बिंद, भारतीय जन मोर्चा पार्टी के प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के मुन्ना, निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, मानिक चंद्र पाल, कमलेश दुबे, रतन सिंह परमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया एवं विधानसभा 372 केराकत से किसी का नामांकन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया।
Previous articleदेश के इतिहास का सबसे बड़ा न्यायिक फैसला
Next articleजौनपुर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने छोड़ी पार्टी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?