जौनपुर : पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए किया जागरूक

जौनपुर : पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए किया जागरूक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               पीएचसी सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमेश चन्द्रा के निर्देश पर सोमवार को नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान इस घातक बीमारी से बचाव हेतु लोगों को अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया गया।

चिकित्साधिकारी डॉ मसूद खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भटियारी सराय मोहल्ले में पहुंची। यहां डोर टू डोर जाकर पोलियो की खुराक न पीने वाले बच्चों की जानकारी ली गई। पोलियो खुराक से वंचित रह जाने वाले परिवार से उनके बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की सलाह दी गई। इस दौरान पोलियो से दुष्प्रभाव के बारे बताया गया। लोगों को घर में साफ सफाई रखने की भी सलाह दी गई। टीम में यूनिसेफ के रिजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, बलवंत सिंह, राम मिलन यादव अवधेश कुमार तिवारी, सुपरवाइजर सनी कुमार, राहुल कुमार, सन्नी गुप्ता आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने अभियान चलाकर काटा चार हजार का ई-चालान
Next articleजौनपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?