जौनपुर : पशुओं के लिए छप्पर बनवा रही महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के हिलाली गांव निवासी नीलम सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह पशुओं के लिए छप्पर बनवा रही थी उसी दौरान पड़ोसी राजन, संजना, अंजली ने गाली गलौज देते हुए काम रुकवा दिया जिसका विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए और धमकी भी दिए। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।