गाजीपुर : 72 घंटे बाद दर्ज हुआ पीड़िता का मुकदमा
# मामले मे लीपापोती करने के चक्कर मे थीं खानपुर पुलिस
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन महिलाओं के मामले पर विशेष ध्यान देने व प्राथमिकता देने की बात कह रहा हैं, वहीं गाज़ीपुर जनपद के खानपुर थाने मे इसकी जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। पिछले कई दिनों से एक गाँव निवासिनी पीड़िता खानपुर थाने का चक्कर लगाते-लगाते थक गई तो स्थानीय पत्रकारों से मदद मांगी। पत्रकारों के हस्तक्षेप पर थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात कही जा रही हैं।जानकारी के अनुसार बाहरियाबाद थाना क्षेत्र के गहमी गाँव निवासिनी पीड़िता की शादी 2019 मे तीन वर्ष पूर्व 19 मई को खानपुर थाना क्षेत्र के चकिया नेवादा निवासी अनिल यादव पुत्र रामबचन यादव से हुई थीं।



















