जौनपुर : पहलवान की हत्या के विरोध में शनिवार को धर्मापुर बाजार रहा बंद
# हाई अलर्ट पर पुलिस, शुक्रवार की शाम हुआ था भारी बवाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
धर्मापुर बाजार में शुक्रवार देर शाम चाकू से वार कर युवा पहलवान की हत्या कर दी गई। हमले में उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद भारी बवाल हो गया। शनिवार सुबह से बाजार में तनवापूर्ण शांति है। धर्मापुर बाजार शनिवार सुबह से छावनी में तब्दील है। दुकानें बंद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।

शुक्रवार शाम अंडा दुकान चाकू से वारकर युवा पहलवान बादल यादव की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके मद्देनजर अस्पताल परिसर में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था है। पीड़ित परिवार ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन के लिए मौक पर पहुंची है। चाकू से हमले घायल बादल के दोस्त का उपचार वाराणसी में चल रहा है। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि धर्मापुर बाजार में शुक्रवार शाम एक युवक ने अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों बादल यादव (22) और अंकित यादव (21) पर चाकू से वार कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद आक्रोशत लोगों ने आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की।मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया।


















