जौनपुर : पांच दिनों बाद भी गायब मंद बुद्धि किशोर का नहीं लगा सुराग

जौनपुर : पांच दिनों बाद भी गायब मंद बुद्धि किशोर का नहीं लगा सुराग

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत इमामपुर गांव से बीते शुक्रवार को गायब हुआ मंद बुद्धि किशोर पाँच दिन बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं लौटा। खोजबीन करते थक हार कर किशोर की माता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्ना बीते 17 मार्च को गांव में टहलने निकला था। तब से वह वापस घर नहीं लौटा। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही है। माता गीता देवी ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर थाने में तहरीर दी है।
Previous articleजौनपुर : केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न
Next articleजौनपुर : विज्ञान संकाय के शिक्षक डॉ. एसपी तिवारी को पितृशोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?