जौनपुर : पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के आरोप में ब्लाक प्रमुख निष्कासित
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मछलीशहर के ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त होने की जानकारियां मिल रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनको पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन लगातार स्विच ऑफ था। चर्चा है कि विधान परिषद चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक शिकायत हुई। दो दिन पहले उनका एक वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ था जिसमें वह भाजपा के खेमे की मीटिंग में शामिल हुए थे। इसकी पुष्टि होने के बाद उनको उनको छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।