जौनपुर : पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली संवाद
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर पालिका परिषद में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। पालिका सभागार में उपस्थित दर्जनों लाभार्थियों ने पीएम की बातें सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बता दें कि एनडीए सरकार के आठ साल पूरे होने पर शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां से पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लाइव प्रसारण के जरिए देश भर के लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त की। शाहगंज में भी सुबह से ही नगर पालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिली और उसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनने को मिला।



















