जौनपुर : पीयू कर्मी हेमंत श्रीवास्तव की पत्नी के निधन पर शोकसभा आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारी हेमंत श्रीवास्तव की पत्नी के असामयिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने शोक जताया है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य की उपस्थिति मेंसोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक प्रस्ताव विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वी.एन सिंह ने पढ़ा। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि दी गई।
















