जौनपुर : पीयू में सख्त निगरानी में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा
# सुचिता के लिए सीसीटीवी कैमरे के बाद भी वीडियो रिकॉर्डिंग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न संकाय के विज्ञापित सहायक आचार्य के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 25 अगस्त 2022 गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवीन केंद्रीय मूल्यांकन भवन में तीन पालियों में कराई गई।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य का सख्त निर्देश है कि विश्वविद्यालय की हर परीक्षा सुचिता के साथ हो। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिया है की परीक्षा नकलविहीन हो और विद्यार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। सहायक प्रोफ़ेसर की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए एक दिन पूर्व ही कुलपति, कुलसचिव और सहायक कुलसचिव की टीम ने केंद्रीय मूल्यांकन भवन का निरीक्षण किया।

















