जौनपुर : पुरानी पेंशन को लेकर हस्ताक्षर अभियान में पकड़ी रफ्तार

जौनपुर : पुरानी पेंशन को लेकर हस्ताक्षर अभियान में पकड़ी रफ्तार

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                  अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चल रहा है जिसके तहत प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त ब्लॉकों में पूरे जोर-शोर से हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहा है
ब्लॉक इकाई सुइथाकलां में समस्त पदाधिकारी संगठित शिक्षकों एक महत्वपूर्ण बैठक बीआरसी सुइथाकलां पर आयोजित की गई जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव की उपस्थिति में ब्लॉक इकाई सुइथाकलां के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, पंकज सिंह, रमेश सिंह, अरविंद यादव, मंत्री निशाकांत यादव, अरविंद तिवारी, रामलवट, सविता, नीतू समेत तमाम लोगों ने हुंकार भरी।
Previous articleजौनपुर : मुठभेड़ के बाद दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
Next articleगरीबी के आधार पर होनी चाहिए जनगणना- वेदानन्द ओझा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?