जौनपुर : पुलिस ने अभियान चलाकर काटा चार हजार का ई-चालान
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र में अचानक बढ़ी छिनैती और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन सवारी और बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों का चार हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया। चेकिंग अभियान से बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा।



















