पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो पूर्व एनएसएस समन्वयकों को मिला प्रशस्ति पत्र

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो पूर्व एनएसएस समन्वयकों को मिला प्रशस्ति पत्र

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              समाज सेवा,युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो पूर्व कार्यक्रम समन्वयकों को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में प्रो. राकेश कुमार यादव तथा डॉ. राजबहादुर यादव शामिल हैं।
प्रो.यादव पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक रह चुके हैं,जबकि डॉ. राजबहादुर यादव अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक रहे हैं।दोनों शिक्षकों को समाज सेवा,युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।उन्हें 19 एवं 20 मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में बुलाया गया था।
सम्मेलन का विषय “विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका” था।सम्मेलन में दोनों शिक्षकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किए गए सामाजिक कार्यों, युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों और नेतृत्व विकास में अपनी भूमिका साझा की।उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान,समर्पण एवं अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय,उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड,लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस उपलब्धि पर शिक्षकों,विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों ने दोनों शिक्षाविदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Previous articleजिला कारागार का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों की तलाशी में नहीं मिली आपत्तिजनक वस्तु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?