जौनपुर : पूर्वमंत्री स्व. लक्ष्मी शंकर यादव के छोटे भाई का निधन
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.लक्ष्मीशंकर यादव के छोटे भाई दुर्गा प्रसाद यादव का 100 वर्ष की आयु में आज सुबह विशुनपुर आवास पर निधन हो गया।स्व. दुर्गा प्रसाद यादव ग्राम विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वे पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। इनके छोटे भाई कृष्ण कुमार यादव अधिवक्ता जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।

















