जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित, समय सारिणी बेवसाइट पर अपलोड

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित, समय सारिणी बेवसाइट पर अपलोड

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित बीएड, एमएड व बीपीएड सेमेस्टर परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को घोषित कर दी है। समय सारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विश्वविद्यालय से संबद्ध मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर व हंडिया प्रयागराज के महाविद्यालय में संचालित बीएड, एमएड व बीपीएड परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। बीएड प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-23 की परीक्षा छह से 13 अप्रैल के बीच संपन्न कराई जाएगी और बीएड तृतीय सेमेस्टर सत्र 2020-22 की सात से नौ अप्रैल के बीच होगी, वहीं बीपीएड प्रथम सेमेस्टर 2021-23 की परीक्षा छह से 13 अप्रैल और बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो मार्च से 12 अप्रैल के बीच संपन्न कराई जाएगी।

एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छह से 16 अप्रैल और एमएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सात से 12 अप्रैल के बीच होगी। बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा नौ से 12 के बीच में होगी। बीपीएड व एमएड की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने समय सारिणी जारी करते हुए कहा कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी परिवार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूट जाने बहिष्कार करने की दशा में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : युवक की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला
Next articleजौनपुर : प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण युवाओं की हालत बद से बदतर- भुट्टो
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?