जौनपुर : पूर्व मंत्री ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

जौनपुर : पूर्व मंत्री ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब और प्रदेश का विकास कर सकती है। कहा पार्टी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और उसके कार्यकाल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। ताकि प्रभावित होकर लोग सपा की प्रारंभिक सदस्यता को ग्रहण करें। ललई यादव ने तमाम युवाओं व नागरिकों को सपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री ने सभी से संगठन के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश की हालत अत्यंत गंभीर है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला महासचिव हिसामुदद्दीन शाह, मिथिलेश यादव, इं. वीरेंद्र सिंह बंटी, प्रमोद यादव, देवमणि, मनोज प्रजापति, अरशद अंसारी आदि उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : संगत-पंगत ने मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी
Next articleसुल्तानपुर : प्रेमचंद्र सनातन परम्परा के पोषक- डॉ सुशील ‘साहित्येंदु’
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?