जौनपुर : पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने निकाली साइकिल यात्रा
# जगदीश राय के समर्थन में वोटिंग करने की किया अपील
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज सिरकोनी में सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नरायण राय के समर्थन आयोजित विशाल साइकिल यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने किया।इस दौरान साईकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी में बढ़ी है, किसान आत्महत्या कर रहा है, आज इतनी बड़ी संख्या नौजवानों को दिख रही है लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा।

इन पांच चरणों के चुनाव में समाजवादी गठबंधन की सरकार बन गई है। छठवां चरण का मतदाता आज जम कर गंठबंधन को वोट कर रहा है। सातवां चरण का चुनाव ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। जफराबाद विधानसभा में हमारे गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नरायण राय को छड़ी वाला बटन दबाकर सबसे बड़ी जीत दे देना क्योंकि जौनपुर के हमारे सबसे वरिष्ठ प्रत्याशी हैं। बेरोजगारी पर समाजवादी पार्टी बहुत चिंतित है जैसे ही सरकार बनेगी सर्वप्रथम नौजवानों को नौकरी देने का काम किया जाएगा। किसानों के समस्याओं का निदान करना ही समाजवादी पार्टी की प्रथम प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा मे भाजपा सरकार में एकदम फेल है उसमें भी सुधार के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बाबा के धुआं को अब नौजवान ही धुआं धुआं करने के लिए तैयार है।

















