जौनपुर : पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत अब्बोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात एक कर्मचारी की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित पाल (48) अब्बोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता था जहाँ उक्त कर्मचारी की तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर पंप के स्वामी और कर्मचारियों ने खेतासराय के डोभी मोड़ स्थित बीएम हॉस्पिटल में ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।