जौनपुर : पेड़ से टकराई बाइक पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गुरुवार को बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में 24 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 56 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जलालपुर क्षेत्र के बिगही जमालपुर गांव निवासी राधेश्याम चौहान अपने पुत्र रमेश चौहान के साथ बाइक से किसी काम से जफराबाद कस्बे की तरफ गए थे।


















