जौनपुर : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है चायनीज मांझा

जौनपुर : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है चायनीज मांझा

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                 चायना की बनी हर चीज़ पर सरकार पूरी तरह रोक लगाने की बात हमेशा कहती रहती है मगर जिस चीज़ से मानव से लेकर पशु पक्षी तक खतरे में रहते हैं वह चीज़ धडल्ले से बेची जा रही है, कुछ समय पहले ही सरकार ने चायनीज मांझे को पुरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था मगर नगर में खुलेआम इसकी बिक्री बदस्तूर जारी है।नगर के लगभग हर गली में सड़क के किनारे इसकी दुकानदारी की जाती है, जिसकी खबर सबकों रहती है मगर होता कुछ नहीं. इसी मांझे के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना अवश्य होती रहती है मगर प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना देखता रहता है।

कभी किसी बच्चे की ऊगलियाँ कट जाती है तो कभी कोई परींदा इसमें फंस कर अपनी जान गंवा बैठता है, कभी कभी ऐसा भी होता है कि दो पहिया चालक भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो जाता है। मैं एक सच्ची और आखों देखी घटना बयां करता हूँ, कुछ दिन पहले इसी चायनीज मांझे में एक कौआ बुरी तरह फंस गया था जो कि यूकेलिप्टस के पेड़ पर काफी ऊंचाई पर था, बहुत मशक्कत के बाद उस बेजुबान पक्षी की जान तो बच गयी मगर उसके पंख बुरी तरह घायल हो चुके थे।पर्यावरण के साथ साथ सबसे ज्यादा यदि किसी को इस बाल समान फांसी के धागे से नुकसान हैं तो वह है बेजुबान पक्षी.. यह मांझा इतना पतला और तेज होता है कि जरा सी असावधानी से दुर्घटना होना तय है मगर फिर भी दुकानदार अपने लाभ के लिए प्रशासन को चुनौती देते हुए बेचते रहते हैं। यदि अब भी स्थानीय स्तर पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो आने वाले वक्त में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
Previous articleजौनपुर : सीडीओ ने किया वैक्सीनेशन शिविर का औचक निरीक्षण
Next articleनहीं रहे एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, मीडिया जगत में शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?