जौनपुर : प्रदेश में चौथा स्थान पाने शिक्षक को बीएसए ने किया सम्मानित

जौनपुर : प्रदेश में चौथा स्थान पाने शिक्षक को बीएसए ने किया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून को स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद व निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में आयोजित योग प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालय कन्या विश्वा शाहगंज के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश सम्मानित किया गया था।

तत्क्रम में आज जिला बेसिक अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा बेसिक शिक्षा कार्यालय के सभागार में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि योग हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी है इसको जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश पाठक, शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष सजल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रामयश, ब्लॉक मंत्री धनंजय मिश्र, योग गुरु अचल हरिमूर्ति, अरविंद प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, नेम चंद्र, दिनेश कुमार प्रजापति, अवधेश यादव, टिल्लू सिंह, शमशेर पाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रसपा लोहिया की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, प्रदेश सचिव चुने गए संदीप यादव
Next articleजौनपुर : डॉक्टर्स डे पर आरके हॉस्पिटल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?