जौनपुर : प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण युवाओं की हालत बद से बदतर- भुट्टो
शाहगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज युवाओं की हालत बद से बदतर हो गया है। रोजगार की उम्मीद और तलाश में युवा भटक रहे हैं। अपने घरों को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में जाकर युवा काम करने को मजबूर है। यूपी सरकार केवल हवा में नौकरियां दे रही है। बीते दिनों रोजगार की मांग उठाने वाले युवाओं को पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं। आप लोग अगर कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हैं तो युवाओं को नौकरियों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए घोषणा भी कर चुकी है और उसके लिए तैयार भी है। उक्त बातें शाहगंज विधानसभा 365 से कांग्रेस प्रत्याशी परवेज़ आलम भुट्टो ने लोगों से जनसम्पर्क के दौरान कहीं।

















