जौनपुर : प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताए डेंगू के लक्षण, दी सलाह 

जौनपुर : प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताए डेंगू के लक्षण, दी सलाह 

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि तेज बुखार, सर, जोड़ों एवं आंखों के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत होना, त्वचा पर लाल चकता व धब्बा उभरना, मल काला होना, नाक, उल्टी में रक्त स्त्राव का होना डेंगू रोग के प्रमुख लक्षण हैं। इसमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर उसका उपचार योग्य चिकित्सक अथवा सरकारी अस्पताल पर कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू रोग संबंधी गंभीर लक्षण होने पर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने के लिये टॉल फ्री नंबर 102 एवं इलाज संबंधी किसी जानकारी व परामर्श के लिये टॉल फ्री नंबर 104 पर डायल किया जा सकता है।
Previous articleजौनपुर : मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का आरोप
Next articleजौनपुर : डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?