जौनपुर : प्राइवेट क्लीनिक की जांच के बाद स्वास्थ्य टीम ने किया सील
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर गांव में इलाज के दौरान लापरवाही से एक मासूम की मौत के आरोप को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

















