जौनपुर : प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज के समीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार 64 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार की शाम हुई दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव व बस को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।


















