जौनपुर : प्राणघातक हमले के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : प्राणघातक हमले के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित महिला समेत तीन आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम फरियाद को प्राणघातक हमलाकर मरणासन्न कर दिया गया था। तहरीर के आधार पर बल्वा, मारपीट, गाली-गलौच, जानलेवा चोट पहुंचाने की धाराओं में तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव, एसआइ राम प्रकाश यादव व उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों ने आरोपितों सलीम, रूखसाना निवासी गांव तिघरा व राम सिंह यादव निवासी गांव उचैना को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।
Previous articleअधिक से अधिक संख्या में डोनेशन कर प्राप्त करे लक्ष्य- अमित श्रीवास्तव
Next articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?