जौनपुर : प्रेमिका की बेवफाई से नाराज युवक ने की थी हत्या
# ईंट भट्ठा महिला श्रमिक की नृशंस हत्या का मामला
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के ककोरी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर नहर के किनारे खेत में महिला की गला काटकर हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक मृतका अपने पति से दूरी बनाने के बाद दो युवकों से प्यार करती थी, जिसका पहला प्रेमी विरोध करता था, लेकिन वो उसकी बातों को नहीं मानती थी, जिससे गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।ककोरी गांव स्थित रामधनी पटेल के ईंट भट्ठे पर जुवंती (25) पुत्री नुदाउरांव निवासी टंगराटोली जहानाबाद थाना बेड़ो जिला रांची झारखंड पर काम करती थी।



















