जौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज में आयोजित हुआ रोजा इफ्तार
# मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे के कायम रहने की सभी ने मांगी दुआएं
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजेदारों और अतिथियों ने साथ में इफ्तार किया। इस मौके पर सभी ने मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे के कायम रहने की दुआएं मांगी।
फरीदुल हक मेमोरियल में प्रबंधक नासिर जमाल शेख, प्राचार्य डॉ तबरेज आलम और सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। शाम साढ़े छह बजे अज़ान की आवाज के साथ ही इफ्तार शुरू हुआ। इस मौके पर रोजेदारों के अलावा आला अधिकारी और संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे।
रोजा इफ्तार में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, वीरेंद्र सिंह बंटी, सुप्रीम कोर्ट के वकील जेड के फैजान, विशाल जायसवाल, तेज बहादुर सिंह एडवोकेट, नासिर खान, सुहैल आजमी, देवेंद्र साहू, लालचंद यादव, मोहम्मद अरशद अंसारी, नौशाद खान, डॉ शौकत खान, डॉ अबु जैद, डॉ अबु फैजल समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।