जौनपुर : फरीदुल हक ने मो. हसन कालेज को 3-0 से हराया, बना विजेता
# दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के मैदान में दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। सेमी फाइनल में कड़ी टक्कर देने के बाद मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर व फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद फाइनल मुकाबले में पहुंची।

कालेज के उप प्रबंधक मो. राशिद ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए मैच शुरू कराया। सेमी फाइनल फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज ने पीजी कालेज गाजीपुर को पेनाल्टी शूट आउट करते हुए परास्त किया। वहीं मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर ने टीडी कालेज जौनपुर को 3/1 से पराजित करते हुए फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद और मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में मो. हसन कालेज की टीम को बुरी तरह से परास्त करते हुए फरीदुल हक कालेज की टीम ने 3-0 से पराजित करते हुए मैच अपने नाम किया। टीडी कालेज जौनपुर तीसरे स्थान पर रही।

टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका विवेक यादव, सौरभ शर्मा, आशीष, अमन, अरुण प्रजापति, इंद्रजीत, इन्द्रासन, धर्मेंद्र, रोहित ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, डाॅ. इमरान अहमद, डाॅ. निजामुद्दीन, डाॅ. अमित गुप्ता आदि रहे।
















