जौनपुर : फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में फ्यूचर ट्रेनिंग का आयोजन

जौनपुर : फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में फ्यूचर ट्रेनिंग का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में मंगलवार को फ्यूचर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कोलकाता से आई ट्रेनर आशना सैनी ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य की तैयारियों और करियर निर्माण से जुड़ी जानकारियां  दीं।

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में मंगलवार को जेसीआई की मंडल प्रशिक्षक आशना सैनी ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जिसका विषय था फ्यूचर.. इसके तहत विद्यार्थियों को भविष्य में उनके सामने आने वाली चुनौतियों और करियर बनाने में होने वाले संघर्षों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक से कई सवाल भी पूछे और उनका रचनात्मक तरीके से जवाब मिला। प्राचार्य तबरेज आलम ने कहा कि जेसीआई के प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेकर विद्यार्थियों के लिए भविष्य से जुड़ी तमाम बातें और सवाल सामान्य हो गए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, सचिव हिमांशु गुप्ता, डॉ अनामिका पांडेय, दीपा सेठ, निर्भय जायसवाल, अश्वनी यादव, अमन अग्रहरि, अमृता जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, कॉलेज के शिक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध हालत में स्कार्पियो जलकर हुई खाक
Next articleजौनपुर : सपा प्रत्याशी अरशद खान ने लगाई भाजपा के वोट बैंक में सेंध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?