जौनपुर : फिलिंग स्टेशन के शुभारंभ से ग्रामीणो को सहूलियतें
खुटहन। मुलायम सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत तिघरा वाया खेतासराय मार्ग के मरहट बाजार में बुधवार को मनोरमा फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सकलदेव व सहायक प्रबंधक बीपीसीएल अजय कोड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। श्री कोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फिलिंग स्टेशन की शुरुआत से ग्रामीणों को काफी सहूलियते मिलेगी। उन्हें अब पेट्रोल या डीजल के लिए यहां से आठ किमी दूर खुटहन या खेतासराय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रोपराटर जयहिंद गौतम और प्रबंधक अमरदेव ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।