जौनपुर : बगैर वैक्सीनेशन के रुक सकती है पेंशन

जौनपुर : बगैर वैक्सीनेशन के रुक सकती है पेंशन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत चयनित/स्वीकृत लाभार्थी जिन्हें पेंशन का भुगतान हो रहा है, उनको अनिवार्य रूप से वेक्सीनेटेड कराये जाने का आदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी को दिया गया है कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त वृद्धजनां को निर्वाचन के पूर्व शत-प्रतिशत वेक्सीनेटेड करा दिया जाय। जनपद के समस्त वृद्धजनों को अवगत कराया जाता है कि जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त हो रही वह अपना टीकाकरण निकटतम् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर कोविड-19 का टीका लगवाये, अन्यथा की स्थिति में उनकी पेंशन की धनराशि बाधित हो जायेगी।
Previous articleजौनपुर : कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Next articleजौनपुर : सभासद राकेश यादव बने जिला सचिव, शुभचिंतकों ने दी बधाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?