ओमकार त्रिपाठी का डीडी न्यूज में चयन,संगठन में खुशी की लहर
शाहगंज, जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जनपद जौनपुर के लिए गर्व का विषय है कि युवा और कर्मठ पत्रकार ओमकार त्रिपाठी का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित समाचार चैनल डीडी न्यूज़ (प्रसार भारती) में कार्यालय संवाददाता के पद पर हुआ है।उनके चयन की सूचना मिलते ही पत्रकारों,शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों समेत जौनपुर पत्रकार संघ में खुशी की लहर दौड़ गई।

सरपतहा थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी ओमकार त्रिपाठी,जौनपुर पत्रकार संघ शाहगंज इकाई के सक्रिय सदस्य हैं और अपनी लगन,मेहनत व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।उनके इस उपलब्धि को क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रुप में देखा जा रहा है।ओमकार के पिता डॉ. मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह उनके पुत्र की मेहनत,लगन और सभी के स्नेह व आशीर्वाद का परिणाम है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि ओमकार को सत्य, निष्ठा और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दें।संगठन की शाहगंज इकाई के अध्यक्ष अखलाक खान ने कहा कि बेहद कम समय में बड़ा स्थान हासिल करना ओमकार त्रिपाठी की मेहनत,लगन और ईमानदारी का परिणाम है।इस अवसर पर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों,साथियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने ओमकार त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
















