जौनपुर : बच्चों को बांटा गया पुष्टाहार और राशन

जौनपुर : बच्चों को बांटा गया पुष्टाहार और राशन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों और उनकी माताओं को निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जहांगीराबाद रुहट्टा में सुपरवाइजर शीला सिंह द्वारा 3 आंगनवाड़ी सेंटरो पर लगभग 100 बच्चों को सरकार द्वारा दिये जाने वाला फ्री में पुष्टाहार बांटा गया। पुष्टाहार का वितरण सुषमा श्रीवास्तव, नीलम देवी, मीरा देवी के सेंटरों पर किया गया। बच्चो सहित गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी राशन वितरण किया गया। राशन में दाल, दलिया, चावल, रिफाइंड चने की दाल आदि का वितरण किया गया।वितरण में गुलशन जहां, सहायिका, नीलम देवी आंगनवाड़ी द्वारा विशेष रूप से सहयोग किया गया।
Previous articleजौनपुर : महराजगंज पुलिस ने 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर मोदीजी के वर्चुअल भाषण को लोगों ने सुना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?