जौनपुर : बजबजाते नाले से हलकान हैं लोग, जिम्मेदार हैं बेखबर

जौनपुर : बजबजाते नाले से हलकान हैं लोग, जिम्मेदार हैं बेखबर

# डेंगू समेत तमाम संक्रामक बीमारियों को लेकर दहशत का माहौल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
           स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड के किनारे बना नाला बजबजा रहा है। राहगीर समेत दुकानदारों ने डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियो को लेकर लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त है।गौरतलब हो कि रेलवे स्टेशन रोड पर स्थिति स्टेट बैंक के ठीक बगल में एक नाला निकला है जो सफाई के अभाव में पूरी तरह से पटने के कगार पर है।
बजबजाते गंदे से होकर अधिकारी व कर्मचारी ब्लॉक पर जाते है मगर नाले में बह रहे गंदे पानी को देख नजरंदाज कर निकल जाते है। नाले से सटे दुकानदारों को गंदे पानी से होकर हर रोज आना जाना होता है और शाम होते ही गंदे पानी की वजह से दुकानों में मच्छरो आवागमन बना रहता है। जिसको लेकर दुकानदारों में डेंगू समेत अन्य घातक बीमारियो को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त हैं।
Previous articleजौनपुर : स्कूली बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
Next articleजौनपुर : दुकान से घर जा रहे युवक से बदमाशो ने छीना मोबाइल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?