जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे एक लाख नकदी
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव स्थित मजार के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े जौनपुर जा रहे शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार अज्ञात बदमाश लगभग एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


















