जौनपुर : बारात में गए युवक की हत्या के मामले में पांच हिरासत में

जौनपुर : बारात में गए युवक की हत्या के मामले में पांच हिरासत में

# मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सुराग

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कस्बे में पुलिस शनिवार को हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच पड़ताल की, जहां कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस मानकर चल रही है कि युवक की हत्या में उसके साथियों की भूमिका है। जानकारी के मुताबिक पांच साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
बता दें कि शनिवार को अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी राज राव पुत्र गौतम की लाश रेलवे लाइन के किनारे पुलिया के पास मिली थी। युवक बारात में गया था और दूसरे दिन उसकी लाश मिली थी। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोशित होकर चक्काजाम भी किया था।
रविवार को डॉग हैंडलर मनोज यादव के साथ पहुंचा खोजी कुत्ता मौके पर पड़े खून लगे ईंट के टुकड़े की महक लेकर करीब एक किलोमीटर तक चला और इस बीच तीन स्थानों पर खून के धब्बे मिले। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मिले निशान का सैंपल इकट्ठा कर सुरक्षित किया। घटना में पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिनमें से कुछ के लगातार बयान बदलने से शक गहरा रहा है।
क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि जांच और पूछताछ में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। मामला आशनाई से भी जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा।
Previous articleजौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज में आयोजित हुआ रोजा इफ्तार
Next articleजौनपुर : थानाध्यक्ष तेजीबाज़ार का किया गया सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?