जौनपुर : बालू लदा ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप

जौनपुर : बालू लदा ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत तिघरा बाजार में संचालित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के संचालक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी दुकान के सामने शनिवार की शाम बालू लादकर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात चोर रात में लेकर गायब हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
गौसपुर निवासी हरिप्रसाद की वर्षो से उक्त दुकान संचालित है। आरोप है कि रोज की भांति वे दुकान बंद कर घर चले गए। बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली दुकान के सामने खड़ा कर दिए थे। आरोप है कि रात में अज्ञात चोर ट्राली सहित ट्रैक्टर चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राणा प्रताप यादव ने घटना संदिग्ध बतायी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है। बहुत जल्द असलियत सामने आ जायेगी।
Previous articleजौनपुर : भुवनेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में लाखों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
Next articleजौनपुर : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- राघवेंद्र सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?