जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।महरौडा गांव की सोनी पत्नी मनोज बिन्द गर्भवती थी। साढ़े तीन बजे भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन ने एम्बुलेंस 108 पर काल करके बुलवाया।

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवाकर पाठक के साथ चालक प्रवीन कुमार मिश्रा एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। रास्ते में ही गर्भवती महिला ने साढ़े तीन बजे भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी दिवाकर ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद में भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला
Next articleजौनपुर : भरत- मिलाप के अलौकिक दृश्य को देख सजल हुए नैना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?