जौनपुर : मामूली विवाद में भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के भादी मुहल्ले में शनिवार की रात मामूली बात को लेकर भाई ने अपने छोटे भाई की पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

















