जौनपुर : बीजेपी की महिला मोर्चा ने किशोरियों व महिलाओं को किया जागरूक
# संगोष्ठी में नैपकिन के साथ आयरन और कैल्शियम का किया गया वितरण
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केन्द्र में बीजेपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बीजेपी की महिला मोर्चा ने सोमवार को केराकत ब्लाक क्षेत्र की किशोरियों और युवतियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने किशोरियों और युवतियों के हित के लिए चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



















