जौनपुर : बीसी सखी नियुक्त होने से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत- सूरज सिंह
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी (बीसी सखी योजना) योजना रखा गया है। इस योजना के द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार का एक बड़ा अवसर प्रदान कर रही है। विकास खण्ड मार्टीनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव में रविवार को एक बीसी सखी कार्यालय का शुभारंभ समाजसेवी ने फीता काटकर किया।

समाजसेवी सूरज सिंह ने ग्राम पंचायत आमगांव में बीसी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस कार्यालय से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। बीसी सखी नियुक्त होने से अब गांवों के लोगों की बैंकिंग की सुविधा मिल सकेगी। बीसी सखी को पार्दर्शितापूर्व एवं भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से अपने कार्यों का निर्वहन करने की भी सीख दी।

















