जौनपुर : बैंक का सायरन बजने से मची अफरा-तफरी

जौनपुर : बैंक का सायरन बजने से मची अफरा-तफरी

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा चौक के घनश्यामपुर रोड स्थित यूबीआई की शाखा पुरानी बाजार का सायरन शुक्रवार की रात अचानक बजने से अफरा-तफरी मच गई। चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मय फोर्स पहुंचकर बैंक के सामने घेराबंदी शुरू कर दिये।

भारी संख्या में पुलिस को देख स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गये। बाजार वासियों ने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि बैंक का सायरन प्रायः बजता है। यह बात सुनकर वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मोबाइल से शाखा प्रबंधक से बात कर अतिशीघ्र सायरन ठीक करवाने की बात कही। जब पुलिस को यह पता चला कि किसी तकनीकी खराबी के चलते प्रायः सायरन बज जाता है तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
Previous articleजौनपुर : दबंग ने बीच सड़क पर किया पिटाई, आधे घंटे तक सड़क रहा जाम
Next articleजौनपुर : खड़ी बाइक से भिड़े बाइक सवार, दो गम्भीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?