जौनपुर : ब्रह्माकुमारी आश्रम में रामनवमी पर आयोजित हुआ सत्संग

जौनपुर : ब्रह्माकुमारी आश्रम में रामनवमी पर आयोजित हुआ सत्संग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रूहट्टा शाखा द्वारा राम नवमी के पावन पर्व पर लोगों को भगवान के बारे में उपदेश दिया गया। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर ईश्वरी ज्ञान ग्रहण किया। इससे पूर्व महिला थानाध्यक्ष को संस्था की बहन बीके मंजू ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भाई संतोष कुमार द्वारा प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया और लोगों से आह्वान किया कि लोग कुछ समय भगवान का ध्यान लगाने में निकालें जिससे सब का भला होगा ।

आज इस भाग दौड़ में लोगों को कुछ योग करके पूरी दिनचर्या को नियमित किया जा सकता है। इससे लोग तनाव मुक्त भी रहेंगे और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं कार्यक्रम के अंत में बहन बीके मंजू द्वारा महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, पत्रकार दिलीप शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव व राखी सिंह को भगवान विष्णु लक्ष्मी जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीके मंजू बहन, शिवांगी बहन, संगीता, अनीता, पूनम सिन्हा, आभा, श्वेता, गीता, संतोष, कमला, प्रकाश, रितेश विकास आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बाइक की चपेट में आने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल
Next articleजौनपुर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?