जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में साक्षी ने मारी बाजी
# कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर की छात्रा साक्षी यादव के सफल होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया गया।कंपोजिट विद्यालय आदमपुर के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल छात्रों में उत्तीर्ण छात्रा साक्षी यादव का विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा परीक्षा में सफल छात्रा साक्षी यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाया गया।

















