जौनपुर : भाई निकला ई-रिक्शा चालक का हत्यारा, 73 हजार के लिए किया जघन्य अपराध

जौनपुर : भाई निकला ई-रिक्शा चालक का हत्यारा, 73 हजार के लिए किया जघन्य अपराध

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित किर्तापुर गांव के समीप शनिवार की रात हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मृतक की हत्या उसके छोटा भाई ने ही की थी। वह 73 हजार रुपये उधारी न दे पाने वाले भाई द्वारा खुद के खिलाफ साजिश की भनक लगने के बाद अंजाम दिया।

एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शव के पास से कुल्हाड़ी और युवक का मोबाइल फोन बरामद किया था। जांच में पता चला कि गणेश की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के दौरान उसने अपने छोटे भाई राजू से उधार के तौर पर 73 हजार रुपये लिए थे। इधर गणेश की शादी टूट गई। मामला कोर्ट में है। गणेश का अपने भाई से पैसों के लेनदेन को लेकर कई बार विवाद हो गया था। कुछ दिन पहले गणेश रात में अपने भाई राजू को मारने की बात किसी से कह रहा था। इसे राजू ने सुन  लिया।
वह सेवईनाला बाजार से एक कुल्हाड़ी और ढाई-ढाई फीट के तीन बांस के टुकड़े को लेकर घर आया था। दो अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर हत्या कर शव फेंक दिया। इधर, कुल्हाड़ी नई होने पर जांच में जुटे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सेवईनाला के लोहारों से संपर्क किया। एक ने कुल्हाड़ी 10-15 दिन पहले बेचने की बात स्वीकारी। मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलवार की सुबह राजू किर्तापुर मोड़ पर हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। निशानदेही पर कत्ल में प्रयोग किए गए सामान को भी बरामद किया गया है।
Previous articleउत्कृष्ट कार्य के लिए नुज़हत अंसारी को राज्यसभा सांसद व राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : थ्रेसर में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?