जौनपुर : भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय का भव्य स्वागत हुआ। रविवार को लखनऊ में सुभाष पाण्डेय ने भाजपा ज्वाइन की थी। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने स्वागत करते हुए कहा कि सुभाष पाण्डेय के आने से भाजपा मजबूत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीसरे चरण को पूर्ण करके चौथे चरण की ओर बढ़ चला हैं और तीनो चरणों के रूझान से अखिलेश यादव के चेहरें की रंगत उड़ी हुई हैं। पिछले तीन चुनावों से उत्तर प्रदेश लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा जनादेश दे रहा हैं और भाजपा की सरकारें लगातार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए अहर्निश काम कर रहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के संकल्पों से कहीं अधिक जन-जन के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान तथा आर्थिक समृद्धि से समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया है।

















