जौनपुर : भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान पर मुक़दमा दर्ज

जौनपुर : भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान पर मुक़दमा दर्ज

# चुनावी रंजिश में घर में घुस कर दबंगों ने की थी मारपीट

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी में चुनावी रंजिश के चलते मनबढ़ों ने भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पुलिस भाजपाइयों के दबाव में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
मालूम हो कि गत 20 मार्च को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष दिनेश सरोज की चुनावी रंजिश में गांव के ही दबंग पूर्व प्रधान राजेश और उसके साथियों ने घर में घुस कर लात घूसों से पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने थानागद्दी पुलिस चौकी को सूचित किया किन्तु पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। जिससे आक्रोशित भाजपाइयों ने 24 मार्च 2022 को थाने के घेराव की योजना बनाई थी। कोतवाली घेराव की भनक लगते ही केराकत सीओ शुभम तोदी ने मामले को गंभीरता से लिया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह व भाजपा नेता संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सीओ से मिलकर अपना पक्ष रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए केराकत सीओ ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। इसके बाद केराकत पुलिस ने पूर्व प्रधान राजेश सरोज व उसके अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Previous articleजौनपुर : सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार
Next articleजौनपुर : हृदयाघात से बैंक के सहायक अकाउंटेंट की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?