जौनपुर : भाजपा सरकार में तेज हुई विकास की रफ्तार- रमेश मिश्र

जौनपुर : भाजपा सरकार में तेज हुई विकास की रफ्तार- रमेश मिश्र

# विधायक ने किया राजकीय पुरुष अस्पताल के कायाकल्प का लोकार्पण

# सभासदों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर की गई विदाई

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
             बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा शासन में शहरों से लेकर गांवों तक विकास काफी तेजी से हुआ है।विधायक सोमवार को स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल के कायाकल्प समेत दर्जनों विकास की योजनाओं के लोकार्पण के पश्चात सभासदों के विदाई समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की तीन इंजन की सरकार इस देश को निरंतर आगे ले जाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शाहगंज विधायक रमेश सिंह के अथक प्रयास से मिर्जापुर से वाया जौनपुर, शाहगंज, अंबेडकरनगर होकर अयोध्या धाम तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दे दी है। इसी बजट सत्र में इसके निर्माण के लिए धन भी अवमुक्त होने की पूरी संभावना है। इस मार्ग के  निर्माण के साथ ही शाहगंज नगर में बाईपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने अपने कार्यकाल में नगर में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान विदाई के अवसर पर अतिथियों ने नगर पालिका के 25 जीते व पांच मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन सर्वेश चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, शाहगंज विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, मनोज पाण्डेय, अनुराग मिश्र, वेद प्रकाश जायसवाल, डा. तारिक शेख सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने किया पौधारोपण
Next articleजौनपुर : समूह की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?