जौनपुर : भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने किया पौधारोपण

जौनपुर : भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने किया पौधारोपण

# हरित क्रांति के तहत 150 पौधो का किया गया वितरण

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर रवि कुमार साहू नेतृत्व में सोमवार की सुबह हरित क्रांति के तहत क्षेत्र के तीन विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। गौरतलब हो कि देश में हरित क्रांति के तहत देश भर में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में क्षेत्र के एसडी पब्लिक स्कूल हुरहुरी, पब्लिक इंटर कालेज केराकत व शिराज-ए-हिन्द कालेज मुरकी में वृक्षारोपण कर हर विद्यालय को 50-50 पौधे भी वितरित किया गया।
बैंक मैनेजर रवि कुमार साहू ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है क्योंकि वृक्षो से हमे अक्सीजन मिलता है जो जीवन जीने के लिए अति आवश्यक होता है। मेरा मानना है कि हर किसी को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर फील्ड आफिसर धर्मेंद्र कुमार, एकाउंटेंट मंटू सिंह, सहायक नामेंद कुमार, पुनीत, रागिनी के साथ गार्ड गामा यादव व पंचरतन चौबे मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी
Next articleजौनपुर : भाजपा सरकार में तेज हुई विकास की रफ्तार- रमेश मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?